मुख्य बातें

मोतिहारी में 13 केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित: 6336 परीक्षार्थियों ने एग्जाम में लिया भाग, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में 13 केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित:  6336 परीक्षार्थियों ने एग्जाम में लिया भाग, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में नीट यूजी-2026 की परीक्षा आज शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की गई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में यह परीक्षा संचालित हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की है।

.

इस साल मोतिहारी में कुल 6336 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इन परीक्षार्थियों को जिले के 13 विभिन्न केंद्रों पर वितरित किया गया था।

प्रमुख केंद्रों में एमएस कॉलेज, एमजेके कन्या इंटर कॉलेज और एलएनडी कॉलेज में 720-720 अभ्यर्थी शामिल थे। जिला स्कूल में 672, जबकि मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज और मंगल सेमिनरी में 600-600 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

अन्य केंद्रों में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 528, एसपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय जीवधारा में 408, गोपालसाह प्लस टू विद्यालय में 360, मुजीब बालिका प्लस टू स्कूल में 288, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बलुआ टाल में 288, बनकट परिसर में 192 तथा प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय में 240 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

1:30 बजे एंट्री हो गई थी बंद

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित था। इस समय सीमा के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति मिली।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे, ताकि नकल या किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

अधिकारियों ने लगातार की निगरानी

प्रत्येक कक्ष में घड़ी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। डीएम और एसपी ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *