मुख्य बातें

फाजिल्का अनाज मंडी में लिफ्टिंग बंद, रखने को जगह नहीं: एजेंसियों को नोटिस, मजदूरों को 5 दिन से काम नहीं; जुर्माने की चेतावनी – Fazilka News

फाजिल्का अनाज मंडी में लिफ्टिंग बंद, रखने को जगह नहीं:  एजेंसियों को नोटिस, मजदूरों को 5 दिन से काम नहीं; जुर्माने की चेतावनी – Fazilka News

फाजिल्का की अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से गेहूं की फसल की लिफ्टिंग न होने के कारण मजदूर और आढ़ती बेहद परेशान हैं। मंडी में गेहूं के कट्टों के अंबार लगे हुए हैं, जिससे नई फसल रखने की जगह भी कम पड़ती जा रही है। लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार के कारण मंडी का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और मजदूरों को काम न मिलने से उनके भीतर भारी रोष देखा जा रहा है। मजदूरों की व्यथा बताते हुए सिकंदर सिंह ने कहा कि वे पिछले पांच दिनों से रोजाना घर से रोटी का टिफिन लेकर मंडी आते हैं, लेकिन सारा दिन खाली बैठकर वापस लौट जाते हैं। लिफ्टिंग न होने की वजह से उन्हें कोई नया काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने परिवार के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मजदूरों का कहना है कि प्रशासन की सुस्ती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। 50 फीसदी भी ​लिफ्टिंग नहीं मंडी सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि अब तक मंडी में कुल 70,167 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन इसमें से केवल 30,312 मीट्रिक टन की ही लिफ्टिंग हो पाई है। अगर बोरियों (बैग) के हिसाब से देखें तो कुल 14 लाख 3 हजार 340 बैग में से अब तक केवल 6 लाख 6 हजार 240 बैग ही मंडी से उठाए गए हैं। आधे से अधिक फसल अभी भी मंडी में ही पड़ी हुई है। देरी के लिए एजेंसियों को दो दो नोटिस दी जा चुकी है मंडी प्रशासन का कहना है कि लिफ्टिंग में देरी के लिए खरीद एजेंसियां जिम्मेदार हैं। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को अब तक दो-दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं और उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द गेहूं का उठाव सुनिश्चित करें। सुपरवाइजर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर लिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई, तो एजेंसियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *