मुख्य बातें

बंगाल-असम के रुझानों में BJP को बहुमत…छत्तीसगढ़ में जश्न: एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर किया सेलिब्रेट, ‘राम जी की सेना चली’ गाया – Chhattisgarh News

बंगाल-असम के रुझानों में BJP को बहुमत…छत्तीसगढ़ में जश्न:  एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर किया सेलिब्रेट, ‘राम जी की सेना चली’ गाया – Chhattisgarh News

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है। रायपुर बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता सेलिब्रेट कर रहे हैं। ‘पाप अनाचार में, घोर अंधकार में, श्री राम जी की सेना चली’ गाना भी गाया। बलरामपुर में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की निरंकुश सरकार से जनता को मुक्ति मिलेगी। असम में निश्चित रूप से भाजपा की वापसी हो रही है। बिलासपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंगाल और असम विजय पर बधाई देते हुए कहा कि, यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। ममता गई अब बंगाल में समता आई। अद्भूत असम के विकास के लिए हम फिर जुटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *