भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में तोशाम ब्लाक के गांव डाडम, पिंजोखरा, गारनपुरा, छपार जोगियान, रांगडान, दरियापुर के किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान टावर कंपनी द्वारा टावर खड़ा करने की एवज में न्यायोचित मुआवजा नहीं देने के विरोध में सोमवार को डीसी कार्यालय के सामने विरोध जताया। साथ ही जिला प्रशासन से उनकी ओर से जमीन के बाजार भाव का मूल्य तय करने के लिए किसानों का स्वतंत्र वैल्यूवर नियुक्त करने की इजाजत दी जाए, ताकि उनके खेतों पर खड़े किए जाने वाले टावरों व कोरिडोर का न्यायोचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि सिवानी से 400 केवी टावर लाइन सोनीपत जा रही है, इस बीच डीसी की ओर से ज्ञापन लेने सीटीएम अनिल कुमार किसानों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस ओर उचित कार्यवाही करेगा। टावर लाइन से जमीन की कीमत कम होती है
किसान सभा के जिला सचिव मास्टर जगरोशन, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश तथा भिवानी ब्लाक प्रधान संतोष देशवाल ने कहा कि इस 400 केवी लाइन के टावर काफी जगह घेरते है और खेतों के उपर जाने वाले तारों से किसान के परिवार को हमेशा खतरा बना रहता है। वहां किसान ट्यूबवेल, मकान नहीं बना सकता तथा बागवानी भी नहीं कर सकता। जमीन की कीमत भी काफी कम हो जाती है। इसलिए किसानों को न्यायोचित मुआवजा मिलना चाहिए, अन्यथा किसान ऐसा नहीं होने देगा। स्वतंत्र वैल्यूवर नियुक्त करने की मांग
किसानों को उनकी भूमि का उचित बाजार भाव पर मूल्यांकन के लिए उन्हें मौका दिया जाए और स्वतंत्र वैल्यूवर नियुक्त हो, उसकी फीस भी किसान देंगे। ऐसा मौका कुछ गांव को प्रशासन ने दिया है और वहां मूल्यांकन ठीक हुआ है। प्रदर्शन के बाद किसान नारे लगाते हुए हड़ताली अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल स्थल तक गए तथा किसान सभा की तरफ से उन्हें समर्थन दिया तथा सरकार द्वारा उनकी मांगे मानने की मांग की। प्रदर्शन में सीटू नेता सुखदेव पालवास, पूर्व पार्षद ईश्वर मान, किसान सभा के तोशाम ब्लाक सचिव नरेंद्र डाडम, रामफल शर्मा डाडम, मोनू व रवि गारनपुरा, पिजोखरा से धर्मबीर सरपंच, इन्द्र लांबा, जंगबीर डाडम, बलबीर, अमर सिंह, जय कुमार्र, भूप सिंह, सत्यवान सहित अन्य किसान शामिल रहे।
Source link
