हरियाणा सरकार ने ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक कुशल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्य सचिव कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक नए निर्देश में सभी प्रशासनिक सचिवों से उनके विभागों के प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों के कैडर-वार भूमिकाओं और नौकरी की जिम्मेदारियों रोल एंड जॉब रिस्पॉस्बिलटी (RJR) का विवरण मांगा गया है। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) राज्य में क्षमता निर्माण पहल को लागू करने वाली नोडल संस्था है। हिपा के महानिदेशक ने इन विवरणों की मांग की है ताकि विभिन्न विभागों के लिए ‘आवश्यकता आधारित क्षमता निर्माण योजना’ तैयार की जा सके। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…
डिजिटल लर्निंग पर जोर इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण प्रणालियों को अधिक संरचित, निरंतर और परिणाम-उन्मुख बनाना है। इसके अंतर्गत iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सरकारी कर्मचारी आधुनिक कार्यप्रणाली में दक्ष हो सकें।
HIPA को देनी होगी रिपोर्ट हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) को इस पूरी प्रक्रिया का नोडल संस्थान बनाया गया है। HIPA विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य का एक समग्र कैपिसिटी बिल्डिंग प्लान (CBP) तैयार करेगा।
सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार कर HIPA को भेजें, ताकि राज्य स्तर पर एक प्रभावी और परिणामोन्मुख प्रशिक्षण ढांचा तैयार किया जा सके।
Source link
