मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने तीन अहम नियुक्तियां करते हुए रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य बनाया है। महिला आयोग को छह साल बाद अध्यक्ष मिली हैं। वहीं, रवि मालवीय को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग में कोरम अधूरा अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति के बाद भी महिला आयोग की बेंच का कोरम अधूरा ही है। महिला आयोग में कुल 6 पद हैं, जिनमें से 1 एक अध्यक्ष और 5 सदस्यों के पद हैं। इस लिहाज से आयोग में अभी सदस्यों के 4 पद खाली हैं। समीक्षा का नाम होल्ड पर ग्वालियर की पूर्व महापौर साधना गुप्ता को सदस्य बनाया जा रहा था लेकिन, ग्वालियर से नियुक्तियों की संख्या ज्यादा होने और मंत्री नारायण कुशवाह के अंदरूनी तौर पर विरोध के चलते फिलहाल उनका नाम होल्ड कर दिया गया है। अब महिला आयोग में जल्द ही एक और सदस्य की नियुक्ति होने की संभावना हैं। आयोगों में हो चुकीं इनकी नियुक्तियां निगमों में नियुक्तियां बोर्ड में नियुक्तियां समिति, मंडल में नियुक्तियां
Source link
