मुख्य बातें

अमृतसर कचहरी अपहरण मामले में SHO गिरफ्तार: अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया, जांच में तेजी जारी – Amritsar News

अमृतसर कचहरी अपहरण मामले में SHO गिरफ्तार:  अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया, जांच में तेजी जारी – Amritsar News

अमृतसर जिला कचहरी से एक व्यक्ति के अपहरण के मामले में एक एसएचओ को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एसएचओ को आज अमृतसर की अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एसएचओ समेत चार लोगों ने उसे पेशी के बाद जबरन उठा लिया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि अपहरण के बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले शुरुआती सबूतों के आधार पर बीती रात आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। आज एसएचओ को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को एक दिन का रिमांड प्रदान किया है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे असल मकसद क्या था। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *