मुख्य बातें

जन्म प्रमाण पत्र के फर्जी शपथ पत्र मामले में FIR: नवादा में अधिवक्ता पर गलत डॉक्यूमेंट बनाने का आरोप, रजिस्टर से क्रॉस चेक करने पर खुलासा – Nawada News

जन्म प्रमाण पत्र के फर्जी शपथ पत्र मामले में FIR:  नवादा में अधिवक्ता पर गलत डॉक्यूमेंट बनाने का आरोप, रजिस्टर से क्रॉस चेक करने पर खुलासा – Nawada News

नवादा में जन्म प्रमाण पत्र के फर्जी शपथ पत्र मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में अधिवक्ता शत्रुघ्न शरण शर्मा को आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी 3 मई को अनुमंडल कार्यालय नवादा सदर के निम्न वर्गीय लिपिक बिनोद कुमार ने दर्ज कराई है। बिनोद कुमार नेमदारगंज के बरेव गांव के निवासी हैं। उन्होंने नगर थाना कांड संख्या-442/26 के तहत अधिवक्ता पर फर्जी तरीके से शपथ पत्र जारी करने का आरोप लगाया है। यह मामला मुफस्सिल के देदौर गांव के मुकेश द्वारा 24 अप्रैल को प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र की प्रामाणिकता से जुड़ा है। वादी बिनोद कुमार के अनुसार, वह अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा शपथ पत्र के आवक-जावक का कार्य संभालते हैं। शपथ पत्र का रजिस्टर से किया गया मिलान प्रमाणिकता जांच के दौरान प्रस्तुत शपथ पत्र का रजिस्टर से मिलान किया गया, जिसमें वह फर्जी पाया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शपथ पत्र अधिवक्ता शत्रुघ्न शरण शर्मा द्वारा कार्यालय के बाहर फर्जी तरीके से बनाया गया था। आरोप है कि वे साहेब कोठी मंदिर, नवादा के मुख्य द्वार के सामने एक गुमटी में बैठकर ऐसे फर्जी शपथ पत्र बनाते हैं। इस पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीओ अमित अनुराग को दी गई। उनके निर्देश पर ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *