मुख्य बातें

देवघर में काली पूजा के दौरान हुई झड़प: दो पक्षों की बहस हिंसक झड़प में बदला, युवक पर धारदार हथियार से हमला – Deoghar News

देवघर में काली पूजा के दौरान हुई झड़प:  दो पक्षों की बहस हिंसक झड़प में बदला, युवक पर धारदार हथियार से हमला – Deoghar News

देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित गिधनी गांव में काली पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बुधवार देर रात चल रहे सामुदायिक आयोजन के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। फर्शी से वार कर किया हमला, हालत गंभीर इसी दौरान गांव के विकास महता को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर फर्शी से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विकास महता को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुरानी दुश्मनी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी घायल की पत्नी रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। वहीं विकास महता ने भी हमलावरों की पहचान होने की बात कही है। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *