मुख्य बातें

यमुनानगर में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार: साथी हुआ फरार, शादी करने मथूरा से आए युवक से की थी लूट – Yamunanagar News

यमुनानगर में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार:  साथी हुआ फरार, शादी करने मथूरा से आए युवक से की थी लूट – Yamunanagar News

यमुनानगर में शादी की तैयारियों के बीच युवक से 30 हजार रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों में से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में हिरासत में लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान मोनू उर्फ मुंशी निवासी हरिनगर के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी मदन उर्फ मद्दी बताया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक से इनामी बदमाश हैं और पकड़े गए आरोपी पर 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शादी के लिए मथूरा से आए युवक से की थी लूट जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के गांव रामपुर निवासी महावीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी शादी 9 मई को लाजपत नगर निवासी युवती के साथ होनी तय है। शादी की तैयारियों और हल्दी की रस्म के लिए वह 26 अप्रैल को अपने घर से करीब 30 हजार रुपए लेकर यमुनानगर आया था। उसे अपनी होने वाली पत्नी के लिए कपड़े और अन्य सामान खरीदना था। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 अप्रैल को वह कैंप क्षेत्र में एक ठेके के पास बीयर पी रहा था। इसी दौरान 2 युवक वहां पहुंचे और उससे बहसबाजी करने लगे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने उसकी पैंट की जेब से 30 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस को देखकर भागने लगे बदमाश जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। बाद में लोगों से पूछताछ करने पर एक आरोपी की पहचान मुनशी निवासी हरिनगर के रूप में हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। सीआईए-1 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि इसी मामले में आज बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल दोनों इनामी बदमाश रटौली रोड के पास घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सीआईए-1 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जब दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक लेकर भागने लगे। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार भागने के दौरान बदमाशों की बाइक अचानक स्लिप हो गई। बाइक गिरने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया। जांच में उसकी टांग में फ्रैक्चर पाया गया। पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी की पहचान मोनू उर्फ मुंशी निवासी हरिनगर के रूप में हुई। वहीं फरार आरोपी की पहचान मदन उर्फ मद्दी के रूप में की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इनामी बदमाश हैं। खास तौर पर मोनू उर्फ मुंशी पर जिले के अलग-अलग थानों में पहले से 18 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी मदन उर्फ मद्दी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं घायल आरोपी को अस्पताल में उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *