मुख्य बातें

हिसार DCRIM अभिषेक बंसल का पंचकूला तबादला: सरकार को मिल रही थीं शिकायतें, आधिकारिक दस्तावेज और लैपटॉप भी जमा करवाया – Hisar News

हिसार DCRIM अभिषेक बंसल का पंचकूला तबादला:  सरकार को मिल रही थीं शिकायतें, आधिकारिक दस्तावेज और लैपटॉप भी जमा करवाया – Hisar News


हरियाणा सरकार ने हिसार में तैनात डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजर (DCRIM) अभिषेक बंसल का तबादला तुरंत प्रभाव से हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA), पंचकूला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी इस ट्रांसफर ऑर्डर में कड़े तेवर अपनाए गए है

.

सिटिजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट (CRID) की ओर से जारी मेमो में साफ निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारी को तबादले से अगले दिन हर हाल में पंचकूला हेड ऑफिस में अपनी ज्वाइनिंग देनी होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि इन आदेशों की पालना में कोई कोताही बरती गई, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि सरकार को लगतार मैनेजर अभिषेक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि अभिषेक बंसल ने परिवार पहचान पत्र को लेकर आई शिकायतों का गंभीरता से निपटारा नहीं किया।

सरकार की तरफ से जारी पत्र…

सामान जमा करने का निर्देश तबादले के साथ ही विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि अभिषेक बंसल को हिसार कार्यालय से मिले सभी आधिकारिक दस्तावेज और सरकारी सामान, जैसे लैपटॉप और फर्नीचर आदि तुरंत वापस जमा कराने होंगे।

कोई दलील नहीं सुनी जाएगी आमतौर पर तबादलों के बाद कर्मचारी अपनी पसंद की जगह के लिए रिप्रजेंटेशन (प्रार्थना पत्र) देते हैं, लेकिन इस आदेश में विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या दलील स्वीकार नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *