मुख्य बातें

प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: 88 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य – Jhunjhunu News

प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:  88 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य – Jhunjhunu News


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा का बिगुल बज चुका है। आगामी 9 और 10 मई को होने वाली इस परीक्षा को लेकर झुंझुनूं जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा को नकल विहीन आयोजन सुनिश्चित करने के लिए

.

एडीएम अजय कुमार आर्य हमारा उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। सभी वीक्षक और कर्मचारी सतर्क रहें ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को शुरुआत में ही रोका जा सके।

परीक्षा ड्यूटी में तैनात होने वाले कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर

प्रशासनिक मुस्तैद, लापरवाही की कोई जगह नहीं

​गुरुवार को पीआरओ ऑफिस के सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और वीक्षकों (Invigilators) के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) अजय कुमार आर्य ने बताया कि बोर्ड के नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीटिंग में आए मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत

मीटिंग में आए मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत

​ एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

​9 मई को भूगोल विषय से होगी शुरुआत

​परीक्षा के पहले दिन यानी शनिवार, 9 मई को केवल भूगोल विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कुल परीक्षार्थी 11,864 परीक्षा देंगे। 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। झुंझुनूं में 23, बगड़ में 06 और नवलगढ़ में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगी।

10 मई को विज्ञान वर्ग की परीक्षा, दो पारियों में होगी परीक्षा

​रविवार 10 मई को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) के लिए संयुक्त परीक्षा का आयोजन होगा। विज्ञान वर्ग में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस दिन 17,040 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुल 51 केंद्र बनाएं गए है। जिनमें झुंझुनूं में 23, बगड़ में 06, चिड़ावा में13 और नवलगढ़ में 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

​परीक्षा का समय

1. प्रथम प्रश्न पत्र: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक।

2. द्वितीय प्रश्न पत्र: दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक।

एक घण्टे पहले पहुंचे परिक्षार्थी

परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। देरी होने पर प्रवेश वर्जित हो सकता है। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

केंद्रों के प्रवेश द्वार पर गहन सुरक्षा जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *