मुख्य बातें

किशनगंज में बनेगा CISF का रीजनल ट्रेनिंग सेंटर: 110 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी, CM ने ‘X’ पर शेयर किया – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में बनेगा CISF का रीजनल ट्रेनिंग सेंटर:  110 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी, CM ने ‘X’ पर शेयर किया – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। बिहार मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद यह घोषणा हुई कि जिले के पोठिया अंचल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) स्थापित किया जाएगा।

.

इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से साझा की।

प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से सुरक्षा मजबूती होगी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे सीमांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

संवेदनशील जिले में स्थापना बेहद महत्वपूर्ण

जानकारी के अनुसार, पोठिया अंचल में करीब 110 एकड़ भूमि पर इस अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यहां लगभग एक हजार CISF जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे किशनगंज जैसे संवेदनशील जिले में इस तरह के केंद्र की स्थापना रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे बिहार समेत देशभर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। निर्माण कार्य के दौरान प्रत्यक्ष रोजगार के साथ-साथ होटल, परिवहन, किराना और अन्य छोटे कारोबारों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने के बाद अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़क, बिजली, पानी, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को भी परियोजना से जोड़कर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *