मुख्य बातें

बेगूसराय के 6 घर में चल रहा था अवैध बूचड़खाना: बारो में 29 जिंदा-आठ सिर कटा मृत गोवंश बरामद, दो कसाई गिरफ्तार – Begusarai News

बेगूसराय के 6 घर में चल रहा था अवैध बूचड़खाना:  बारो में 29 जिंदा-आठ सिर कटा मृत गोवंश बरामद, दो कसाई गिरफ्तार – Begusarai News

बेगूसराय में प्रशासन ने गौहत्या और गौमांस बेचने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 जिंदा पशु को बचाया है। मौके पर से आठ सिर कटा मृत पशु बरामद किया गया है। इस दौरान तीन लोगों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। तेघड़ा एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई फुलवरिया थाना के बारो बाजार में हुई है। प्रशासन को गौहत्या कर मांस बेचे जाने का इनपुट मिला था। फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार में आज तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बीडीओ, सीओ, फुलवड़िया थानाध्यक्ष, तेघड़ा थानाध्यक्ष और बछवाड़ा थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने छापेमारी कर दी। सभी पशुओं को कत्लखाना के पीछे छिपाकर रखा था बारो शाह टोला में अचानक पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद छापेमारी कर 6 से अधिक मकान से आठ से अधिक सर कटा गौवंश के साथ आपत्तिजनक हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामान पुलिस ने बरामद किया गया। मौके से दो गाय, चार बछिया और बीस से अधिक गाय का छोटा बच्चा बाछा जिंदा बरामद किया गया। सभी पशुओं को कत्लखाना के पीछे छिपाकर रखा था। मौके पर से बरौनी नगर परिषद वार्ड नंबर-29 शाह टोला के रहने वाले मो. हासीम एवं मो. इशरायाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिंदा सभी पशु को एसडीओ के निर्देश पर तेघड़ा गौशाला भेजा गया है। लोगों का कहना है कि बीच आबादी में इस प्रकार पशु का खुलेआम कत्ल किया जाना दूर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। आजतक ऐसे लोग गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी और कार्रवाई करे। तेघड़ा एसडीओ ने बेहतर प्रयास किया है। तेघड़ा एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार ने बताया कि गौ हत्या कर उसका मांस बेचने की लगातार शिकायत मिलने पर जगह को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, गौ हत्या या उसका मांस बेचना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *