मुख्य बातें

जन्म लेनी वाली बेटियों को विधायक का मां-दुलार किट: वैशाली नगर क्षेत्र में जन्मी बेटियों को रिकेश घर जाकर दे 11 हजार का सामान – durg-bhilai News

जन्म लेनी वाली बेटियों को विधायक का मां-दुलार किट:  वैशाली नगर क्षेत्र में जन्मी बेटियों को रिकेश घर जाकर दे 11 हजार का सामान – durg-bhilai News

भिलाई नगर के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन ने बेटियों के लिए एक नई पहल शुरू की है। 1 मई 2026 के बाद क्षेत्र में जन्म लेने वाली हर बेटी के “चाचा” बनकर उसका स्वागत करेंगे। इसी अभियान के तहत गुरुवार को विधायक वार्ड-21 निवासी शाहनियाज आलम के घर पहुंचे और उनकी नवजात बेटी ‘लाडो’ को आशीर्वाद दिया। विधायक रिकेश ने बच्ची को गोद में लेकर परिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी विधानसभा में जन्म लेने वाली हर बेटी उनकी अपनी भतीजी की तरह है। उन्होंने कहा कि किसी भी मां और बच्चे को पैसों की कमी की वजह से परेशानी न हो, यही इस योजना का मकसद है। इस दौरान विधायक ने परिवार को “मां का दुलार – मां शिशु सुरक्षा कवच” योजना के तहत एक खास गिफ्ट ट्रॉली सूटकेस भेंट किया। इस किट में नवजात बच्ची और उसकी मां के लिए जरूरत का सामान रखा गया है। 11 हजार कीमत के 25 से ज्यादा सामान सूटकेश में करीब 11 हजार रुपए कीमत वाली इस किट में 25 से ज्यादा सामान शामिल हैं। नवजात के लिए सॉफ्ट कपड़े, कंबल, स्वेटर, मोजे, कैप, तौलिया, बेबी लोशन, साबुन, शैम्पू, मालिश तेल, दूध की बोतल और खिलौने रखे गए हैं। इसके साथ ही आधुनिक पैडेड लंगोट और नामकरण के लिए खास ड्रेस भी दी गई है। मां के लिए भी अलग से जरूरी सामान रखा गया है। इसमें शॉल, बेडशीट, मोजे, सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन और पौष्टिक आहार के लिए खजूर व खुमानी जैसे ड्राई फ्रूट शामिल हैं। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए बर्तन धोने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बेबी वाइप्स और वाटरप्रूफ मैट भी किट में रखा गया है। रिकेश बोले बेटियों नहीं होगी दिक्कत विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वे खुद एक साधारण परिवार से आते हैं और उन्होंने करीब से देखा है कि कई बार संसाधनों की कमी के कारण मां और नवजात को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वैशाली नगर में जन्म लेने वाली हर बेटी को बेहतर शुरुआत मिले और उसके जन्म को परिवार उत्सव की तरह मनाए। उन्होंने बताया कि यह योजना पूरी तरह निशुल्क है और इसका लाभ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा। योजना की शुरुआत 1 मई से की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *