मुख्य बातें

पंचकूला पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च: गाड़ियों के काफिले, सशस्त्र स्वैट कमांडो रहे मौजूद, मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण – Panchkula News

पंचकूला पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च:  गाड़ियों के काफिले, सशस्त्र स्वैट कमांडो रहे मौजूद, मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण – Panchkula News

पंचकूला में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग शहरभर में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निकाले गए इस मार्च के माध्यम से जहां आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सेक्टर-14 क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, बुढ़नपुर, सेक्टर-19, सेक्टर-14 और सेक्टर-20 सहित विभिन्न अति संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, विभिन्न क्राइम यूनिटों के इंचार्ज, संबंधित थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी अपनी टीमों सहित मौजूद रहे। पुलिस की गाड़ियों के काफिले, सशस्त्र स्वैट कमांडो और जवानों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। माहौल खराब करने वाले से सख्ती से निपटाया जाएगा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों को यह स्पष्ट संदेश देना था कि चुनाव के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से निपटाया जाएगा। हर थाना एरिया की जिम्मेदारी ACP को
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि नगर निगम चुनाव जिले के 6 थाना क्षेत्रों के अंतर्गत संपन्न होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक एसीपी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि चुनाव संबंधी सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने बताया कि आज सभी एसीपी द्वारा संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले गए और मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। इन क्षेत्रों में भी निकाला फ्लैग मार्च इसके तहत चंडी मंदिर थाना क्षेत्र में एसीपी विक्रम नेहरा, मनसा देवी थाना क्षेत्र में एसीपी दिनेश कुमार, सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एसीपी अजीत सिंह, सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में एसीपी आशीष कुमार, सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में एसीपी राकेश कुमार तथा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एसीपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *