मुख्य बातें

लुधियाना के सरकारी ITI छात्रों के लिए बड़ी खबर: ट्रेनिंग सुधार और प्लेसमेंट के लिए वर्किंग कमेटी का गठन लुधियाना के 4 दिग्गज उद्यमियों को मिली जिम्मेदारी – Ludhiana News

लुधियाना के सरकारी ITI छात्रों के लिए बड़ी खबर:  ट्रेनिंग सुधार और प्लेसमेंट के लिए वर्किंग कमेटी का गठन लुधियाना के 4 दिग्गज उद्यमियों को मिली जिम्मेदारी – Ludhiana News

पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने लुधियाना जिले के सरकारी आईटीआई (ITI) संस्थानों में ट्रेनिंग के स्तर को सुधारने और छात्रों के लिए बेहतर प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप के अवसर पैदा करने के लिए एक विशेष वर्किंग कमेटी का गठन किया है। इस ग्रुप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लुधियाना के औद्योगिक जगत के 4 प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है ताकि थ्योरी के साथ-साथ छात्रों को प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सके। लुधियाना के ये 4 बड़े नाम संभालेंगे कमान वर्किंग कमेटी में लुधियाना के प्रमुख उद्यमियों को सदस्य के तौर पर जोड़ा गया है, जो सीधे तौर पर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट की रणनीति बनाएंगे चरणजीत सिंह विश्वकर्मा चेयरमैन IMC (सरकारी आईटीआई लुधियाना) और विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज के एमडी।
उपकार सिंह आहूजा: प्रेसिडेंट, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU)।
गौतम मल्होत्रा: वाइस प्रेसिडेंट, CICU (जेएजी सर्टिफिकेशन सर्विसेज)।मनमोहन सिंह छग्गर : क्रिस्टल इलेक्ट्रिक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड। इन 3 मुख्य बिंदुओं पर रहेगा फोकस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह वर्किंग कमेटी मुख्य रूप से तीन कार्यों पर केंद्रित रहेगा जिसमे छात्रों की ट्रेनिंग वर्तमान में दी जा रही ट्रेनिंग के स्तर का मूल्यांकन करना। ट्रेनर्स का सुधार ट्रेनिंग देने वाले शिक्षकों (ToT) के कौशल में सुधार लाना रोजगार के अवसर छात्रों की एम्प्लॉयबिलिटी बढ़ाना ताकि उन्हें पढ़ाई खत्म करते ही अच्छी नौकरी मिल सके। कमेटी का ढांचा इस ग्रुप में सरकारी अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। सरकारी आईटीआई लुधियाना के प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह को इस ग्रुप का कनवीनर बनाया गया है। इसके अलावा विभाग के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर विश्व बंधु मोंगा असिस्टेंट डायरेक्टर परविंदर सिंह सिद्धू और आईटीआई गुज्जरवाल के प्रिंसिपल मोहन सिंह को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *