मुख्य बातें

सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने: PM ने पूर्व CM को बुलाया, हाथ पकड़कर पास लाए, नीतीश ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखा – Bihar News

सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने:  PM ने पूर्व CM को बुलाया, हाथ पकड़कर पास लाए, नीतीश ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखा – Bihar News

सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए।

.

नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली है।

पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं।

समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था।

शपथ ग्रहण और उसके बाद की कुछ तस्वीरें…

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वो पहली बार मंत्री बने हैं।

PM मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया और हाथ मिलाया।

PM मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया और हाथ मिलाया।

इसके बाद नीतीश कुमार ने PM मोदी का कंधा पकड़कर हिला दिया।

इसके बाद नीतीश कुमार ने PM मोदी का कंधा पकड़कर हिला दिया।

मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े हाईलाइट्स

  • JDU से 3 नए चेहरे- निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता।
  • बीजेपी से 5 नए चेहरे- मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरूण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र।
  • सम्राट सरकार का जातीय समीकरण- EBC- 10, OBC-6, दलित-7, सवर्ण-9 और मुस्लिम-1।
  • सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं।
  • गांधी मैदान में 3 स्टेज बनाए गए।
  • बीजेपी ऑफिस के बाहर हरे राम-हरे कृष्ण का भजन-कीर्तन।
  • पटना में पोस्टर लगे- भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।
  • PM मोदी के स्वागत के लिए बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अब शपथ ग्रहण के पहले की कुछ तस्वीरें…

मंच पर निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के पैर छुए।

मंच पर निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के पैर छुए।

पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा सख्त है, मेटर डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा सख्त है, मेटर डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

पटना के गांधी मैदान के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है- ‘भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।’

पटना के गांधी मैदान के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है- ‘भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।’

पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर के पास लंबा जाम लगा है।

पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर के पास लंबा जाम लगा है।

शपथ ग्रहण से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ेंः

शपथ के मंच से इशारे करने लगे नीतीश कुमार:डिप्टी CM और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखा; सड़कों पर NSG; शपथ की 20 तस्वीरें

CM की कुर्सी पर बैठने लगे नीतीश, नेताओं ने रोका:विजय चौधरी-संजय झा ने इशारों में कहा- उधर बैठते हैं; मंच से इशारे करने लगे

सम्राट कैबिनेट विस्तार-पटना में चारों तरफ डेढ़ किमी लंबा जाम:एयरपोर्ट जाने वालों को 3 घंटे पहले निकलना पड़ा; बोले- कार्यक्रम संडे को रखना चाहिए था

सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल एक्सटेंशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *