मुख्य बातें

झारखंड में 13 मई तक बारिश की संभावना: आज भी गरज के साथ हो सकती है वर्षा, 9 और 10 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी – Ranchi News

झारखंड में 13 मई तक बारिश की संभावना:  आज भी गरज के साथ हो सकती है वर्षा, 9 और 10 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी – Ranchi News

झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को एक बार फिर लोगों को बदले मौसम से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 13 मई तक राज्य के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम बने रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 9 और 10 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली इधर, पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जहां दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही थी, अब लोग इस वक्त भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 40-50KM/H की रफ्तार से चल सकती है हवा शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, 9 और 10 मई को मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और गुमला में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात की भी संभावना है।
35.5 एमएम बारिश जगन्नाथपुर में किया गया दर्ज पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 35.5 एमएम जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज की गई। वहीं, डाल्टेनगंज और सरायकेला को छोड़ तकरीबन हर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *