मुख्य बातें

पंचकूला में प्रचार का आखिरी दिन: मासूम शर्मा ने किया बीजेपी का प्रचार, थार में घूमे शामलाल बंसल; रेखा शर्मा का ढोल पर डांस – Panchkula News

पंचकूला में प्रचार का आखिरी दिन:  मासूम शर्मा ने किया बीजेपी का प्रचार, थार में घूमे शामलाल बंसल; रेखा शर्मा का ढोल पर डांस – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन बेहद खास रहा। प्रचार के अंतिम दिन काफी रोचक चीजें सामने आई। जहां सीएम पार्षद प्रत्याशी को चुनाव से हटने के लिए मनाने पर कामयाब हुए तो मासूम शर्मा भी BJP का प्रचार करते हुए नजर आए। मासूम शर्मा वार्ड-11 की प्रत्याशी अनुराधा पुरी के कार्यालय में आए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरूण भंडारी के साथ आए मासूम शर्मा ने प्रत्याशी अनुराधा पुरी के कार्यालय में केवल वर्करों से मुलाकात की वे प्रचार नहीं कर पाए। क्योंकि अंतिम समय में आने के चलते चुनाव प्रचार का समय खत्म हो चुका था। उन्होंने वर्कर्स के साथ सेल्फी खिंचवाकर उनका दिल रखा। थार में नजर आए BJP मेयर प्रत्याशी पंचकूला मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल के प्रचार के आखिरी दिन मिलिट्री कलर की थार में घूमते हुए नजर आए। उनके साथ BJP की अंबाला से प्रत्याशी रहीं बंतो कटारिया, BJP सांसद रेखा शर्मा व वार्ड प्रत्याशी रहे। ढोल की थाप पर BJP सांसद का डांस पंचकूला के वार्ड 11 में प्रचार के अंतिम दिन BJP सांसद रेखा शर्मा ढोल की थाप डांस करते हुए नजर आईं। उनके साथ BJP की अंबाला से प्रत्याशी रहीं बंतो कटारिया व वार्ड 11 की प्रत्याशी अनुराधा पुरी ने भी डांस किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *