मुख्य बातें

बेगमगंज मंडी में बारिश से 1000 क्विंटल गेहूं भीगा: टीनशेड की कमी से व्यापारियों को चौथी बार नुकसान, लाखों रुपए का अनाज प्रभावित – Raisen News

बेगमगंज मंडी में बारिश से 1000 क्विंटल गेहूं भीगा:  टीनशेड की कमी से व्यापारियों को चौथी बार नुकसान, लाखों रुपए का अनाज प्रभावित – Raisen News

रायसेन जिले के बेगमगंज में शुक्रवार शाम अचानक हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण मंडी परिसर में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों द्वारा खरीदा गया लगभग 1000 क्विंटल गेहूं बुरी तरह प्रभावित हुआ। व्यापारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में यह चौथी बार है जब बारिश से उनका गेहूं भीगा है। मंडी प्रांगण में टीनशेड की कमी के कारण उन्हें खुले में गेहूं रखना पड़ता है, जिससे अचानक हुई बारिश से बार-बार नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनाज व्यापारी राजा भार्गव ने बताया कि उन्होंने किसानों से नीलामी में गेहूं खरीदा था और तुलाई के बाद उसे मैदान में भरने के लिए रखा था। उनका करीब 60,000 रुपए का गेहूं खराब हो गया है। संयम ट्रेडर्स, सेतिया ट्रेडर्स और आयर्न ट्रेडर्स का खरीदा हुआ गेहूं भी भीग गया है। कृषि उपज मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी ने पुष्टि की कि आज की बारिश से केवल व्यापारियों द्वारा नीलामी में खरीदा गया गेहूं भीगा है। किसानों को इस घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *