पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग में फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, नगर काउंसिल खरड़ में तैनात कार्य साधक अधिकारी (Executive Officer) सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया गया है। सुखदेव सिंह को अब जिला फिरोजपुर की नगर पंचायत मल्लांवाला खास में तैनात किया गया है। तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
उन्हें खरड़ के कार्यभार से तुरंत मुक्त कर दिया गया है। उन्हें 8 मई 2026 को अपनी नई जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ नरिंदर कुमार से मल्लांवाला खास नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। अभी खरड़ का चार्ज किसी को नहीं दिया गया है। ED की रेड की चर्चा
इस तबादले के बाद इलाके में चल रही ED रेड की चर्चा भी है। लोग इस तबादले को इस रेड के साथ जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आदेश में इस तरह का कोई जिक्र नहीं है।
Source link
