मुख्य बातें

बठिंडा पुलिस ने हिरासत में लिए 50 किसान: सीएम मान से मिलने जा रहे थे, किया विरोध प्रदर्शन, बोले- अपनी बात रखना चाहते थे – Bathinda News

बठिंडा पुलिस ने हिरासत में लिए 50 किसान:  सीएम मान से मिलने जा रहे थे, किया विरोध प्रदर्शन, बोले- अपनी बात रखना चाहते थे – Bathinda News

पंजाब में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 किसानों को हिरासत में लिया है। किसान मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना और सवाल पूछना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। बड़ी संख्या में किसान अपने निजी वाहनों से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया और हिरासत में ले लिया। कुछ किसानों ने खेतों के रास्ते काफिले की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया। किसाान बोले- बात करने से बच रहे सीएम मान किसानों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले मंचों से नेताओं से सवाल पूछने की बात करते थे, लेकिन अब खुद सवालों से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों के साथ बल प्रयोग कर रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि जिस तरह उन्हें आज रोका गया है, आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को भी गांवों में इसी तरह विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा हो रही है, लेकिन भविष्य में उन्हें ‘दलेवाल-संग’ (दलेवाल के साथ) जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। यहां देखें फोटो… पुलिस ने बलपूवर्क रोका : बलदेव सिंह भारतीय किसान यूनियन (एकता-सिद्धूपुर) के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह संदोहा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पहले भी पंजाब सरकार ने खानौरी सीमा पर किसानों के साथ बल प्रयोग किया था। उस दौरान किसानों को जबरन हटाया गया और उनका सामान भी चोरी हो गया था, जिसमें ट्रॉलियां और अन्य सामग्री विधायकों के घरों में मिली थी। संदोहा ने याद दिलाया कि उस समय प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में कहीं भी आएंगे, तो उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वे मुख्यमंत्री से सवाल पूछने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें पहले ही रोक लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *