मुख्य बातें

राजा रघुवंशी हत्याकांड- राज समेत 4 आरोपी की बेल खारिज: सोनम की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती; मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- पुलिस जांच में गलती नहीं – Indore News

राजा रघुवंशी हत्याकांड- राज समेत 4 आरोपी की बेल खारिज:  सोनम की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती; मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- पुलिस जांच में गलती नहीं – Indore News


मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। वहीं मेघालय सरकार ने आरोपी सोनम रघुवंशी

.

राज कुशवाह समेत 4 आरोपियों को राहत नहीं

शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया।

राज के अलावा इस मामले में आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी अदालत ने निरस्त कर दीं। हालांकि कोर्ट ने किन आधारों पर याचिकाएं खारिज कीं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आदेश जारी हो चुका है, लेकिन कॉपी मिलना बाकी है।

सोनम की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई

मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती का सामना कर रही है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेल निरस्त करने की मांग की है। सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल को देखते हुए जमानत रद्द की जानी चाहिए।

डिप्टी CM बोले- जांच में कोई चूक नहीं

पुलिस जांच पर उठ रहे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्षम और सुसज्जित है तथा जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि अदालतों में जमानत को लेकर अलग-अलग स्तर पर फैसले होते रहते हैं, लेकिन इससे पुलिस जांच पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

—————

ये खबर भी देखें…

हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम को जमानत

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। पढ़ें पूरी खबर…

जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी

सोनम को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सोनम को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजा मर्डर- सोनम बोली- मर्डर प्लान राज ने बनाया

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आनी शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के DIG डेविस एनआर मारक ने कहा- दोनों में से कौन मास्टरमाइंड है? इसका खुलासा तब होगा, जब उनका आमना-सामना कराया जाएगा। अभी उनसे अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *