मुख्य बातें

सीरीज लुक्खे से एक्टिंग डेब्यू कर रहे किंग: कहा- बदनाम होकर लोग नाम कमाते हैं, पलक तिवारी बोलीं- ऑडिशन में रो पड़ी थी

सीरीज लुक्खे से एक्टिंग डेब्यू कर रहे किंग:  कहा- बदनाम होकर लोग नाम कमाते हैं, पलक तिवारी बोलीं- ऑडिशन में रो पड़ी थी

रैपर और सिंगर किंग यानी अर्पण कुमार चंदेल अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह वेब सीरीज लुक्खे से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ पलक तिवारी भी नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। रिलीज से पहले दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने अपने किरदार, ऑडिशन, दोस्ती, युवाओं पर ड्रग्स के असर, सोशल मीडिया और AI जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रिंस ने जहां अपने किरदार ‘बदनाम’ की सोच समझाई, वहीं पलक ने ‘सनोबर’ के इमोशनल सफर से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। सवाल: जब आपको ‘लुक्खे’ टाइटल के बारे में पता चला तो पहला रिएक्शन क्या था? जवाब/प्रिंस: मुझे पहले टाइटल नहीं, कहानी सुनाई गई थी। कहानी इतनी दमदार लगी कि तभी तय कर लिया था कि यह प्रोजेक्ट करना है। बाद में जब ‘लुक्खे’ नाम सुना तो लगा कि यह टाइटल कहानी पर बिल्कुल फिट बैठता है। सवाल: कहानी में ऐसी क्या बात थी जिसने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया? जवाब/प्रिंस: कहानी धीरे-धीरे खुलती है। इसमें ऐसे किरदार हैं जो बदनाम होकर नाम कमाते हैं। वही चीज मुझे सबसे ज्यादा दिलचस्प लगी। सवाल: पलक, आपको ‘लुक्खे’ कैसे मिला? जवाब/पलक तिवारी: पहले मुझे ऑडिशन की स्क्रिप्ट मिली। उसमें दो सीन थे और उन्हें पढ़कर मैं रो पड़ी। तभी लगा कि यह बहुत इमोशनल और असरदार कहानी है। सवाल: ऑडिशन का अनुभव कैसा रहा? जवाब/पलक: मैंने कई बार ऑडिशन दिए। करीब छह-सात बार बुलाया गया। फिर जब सिलेक्शन हुआ और पूरी कहानी पता चली, तब लगा कि जो मैंने सोचा था, यह उससे भी बेहतर है। सवाल: इतना काम करने के बाद भी आप ऑडिशन देती हैं? जवाब/पलक: बिल्कुल। मुझे लगता है कि ऑडिशन एक एक्टर का कर्तव्य है। बिना दिखाए कि आप किरदार कैसे निभाएंगे, सिर्फ रोल मांगना सही नहीं है। मुझे ऑडिशन देना पसंद है। सवाल: प्रिंस, आप भी ऑडिशन को जरूरी मानते हैं? जवाब/प्रिंस: हां। जैसे गायक को लगातार गाने बनाते रहना चाहिए, वैसे ही एक्टर के लिए ऑडिशन जरूरी हैं। इससे कलाकार खुद को और बेहतर करता है। सवाल: म्यूजिक से एक्टिंग में आना कितना अलग अनुभव था? जवाब/प्रिंस: मेरे लिए यह बहुत मजेदार रहा। ग्रीष्म और देबू ने कहानी इतनी अच्छे इरादे से बनाई थी कि उसे निभाने में और मजा आया। सवाल: आपका किरदार ‘बदनाम’ असल जिंदगी में आपसे कितना मिलता-जुलता है? जवाब/प्रिंस: काफी अलग है। बदनाम कई गलत फैसले लेता है, मैं वैसा नहीं हूं। लेकिन एक चीज मिलती है कि वह अपने परिवार और अपनों से बहुत प्यार करता है।
सवाल: पलक, आपका किरदार ‘सनोबर’ आपसे कितना मिलता है? जवाब/पलक: हम दोनों काफी अलग हैं, लेकिन एक बात कॉमन है कि सनोबर अपने परिवार और अपनों को बहुत महत्व देती है। वह हर छोटी चीज के लिए शुक्रगुजार रहती है और यह बात मुझसे मिलती है। सवाल: क्या सनोबर की जिंदगी से आप खुद को जोड़ पाती हैं? जवाब/पलक: कुछ हद तक। लेकिन उसका बचपन बहुत मुश्किलों में बीता, जबकि मेरी परवरिश काफी सुरक्षित माहौल में हुई। इसलिए उसकी हर परेशानी से मैं रिलेट नहीं कर पाती। सवाल: सीरीज में ड्रग्स और गलत रास्तों की बात दिखाई गई है। युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे? जवाब/प्रिंस: यह शो सिर्फ ड्रग्स के बारे में नहीं है, बल्कि उसके नतीजों के बारे में है। अगर कोई खुद को इन किरदारों में देखता है, तो उसे समझना चाहिए कि गलत फैसलों का अंजाम क्या होता है। सवाल: अगर कोई युवा भटका हुआ मिले तो आप क्या सलाह देते हैं? जवाब/प्रिंस: सबसे पहले मैं उसे समझाने की कोशिश करता हूं कि जिंदगी में उसके लिए सबसे जरूरी क्या है। हर परेशानी वक्त के साथ गुजर जाती है, इसलिए किसी गलत चीज पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। सवाल: पलक, आप इस मुद्दे को कैसे देखती हैं? जवाब/पलक: आज के समय में इस पर बात करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, स्कूल-कॉलेज और पूरी दुनिया में यह समस्या है। जितनी जागरूकता फैलेगी, उतना बेहतर होगा। सवाल: पलक, आपको प्रिंस का कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है? जवाब/पलक: मुझे इनके सारे गाने पसंद हैं। ‘Maeri Jaan’ से मैं इनके म्यूजिक से जुड़ी थी, लेकिन ‘लुक्खे’ में इनके लिखे गानों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। खासकर ‘हम जी लेंगे’। सवाल: प्रिंस, ‘हम जी लेंगे’ आपके लिए खास क्यों है? जवाब/प्रिंस: क्योंकि यह गाना सिर्फ सीरीज के लिए नहीं, असल जिंदगी के लिए भी मायने रखता है। इसमें उम्मीद, प्यार और संघर्ष की बात है। सवाल: पलक के बारे में क्या कहना चाहेंगे? जवाब/प्रिंस: पलक बहुत मैच्योर और समझदार इंसान हैं। उन्होंने हमेशा पहल करके दोस्ती निभाई। उनका सबसे अच्छा गुण यह है कि वह किसी भी कमरे में जाकर लोगों को अपना बना लेती हैं। सवाल: AI के बढ़ते इस्तेमाल को आप कैसे देखते हैं? जवाब/प्रिंस: AI एक अच्छा टूल है, लेकिन इंसानी भावनाओं और एहसासों को रिप्लेस नहीं कर सकता। मैं हमेशा असली और दिल से बनाई चीजों पर भरोसा करता हूं। सवाल: मदर्स डे पर क्या खास करने वाली हैं? जवाब/पलक: उस दिन जल्दी घर जाऊंगी और मम्मी के साथ ज्यादा समय बिताऊंगी। मां को ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता, बस साथ चाहिए। सवाल: आपकी वायरल सोशल मीडिया वीडियोज पर क्या कहना चाहेंगे? जवाब/प्रिंस: मैं इंटरनेट पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहता। रील्स और वायरल चीजों से थोड़ा दूर ही रहता हूं। सवाल: सबसे यादगार DM कौन सा था? जवाब/प्रिंस: हाल ही में एक लड़के का मैसेज आया था, जो बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उसकी बात पढ़कर उसकी परेशानी महसूस हुई और मैंने उसकी मदद की। सवाल: पलक, आप DM पढ़ती हैं? जवाब/पलक: सच कहूं तो मैं DM ज्यादा पढ़ती ही नहीं हूं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *