मुख्य बातें

अचानकमार टाइगर रिजर्व में सड़क निर्माण का कार्यादेश जारी: उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर 32.34 करोड़ से बनेगी नई सड़क – Mungeli News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में सड़क निर्माण का कार्यादेश जारी:  उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर 32.34 करोड़ से बनेगी नई सड़क – Mungeli News

मुंगेली: अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के अंदर अचानकमार-लमनी मार्ग के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इस सड़क का निर्माण 32 करोड़ 34 लाख 9 हजार रुपए की लागत से होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने यह राशि स्वीकृत की है। यह परियोजना कोटा-अचानकमार-कनवाची मार्ग के किलोमीटर 34, 36, 39, 40 से 56, और 57 से 98 (कुल 57.60 किलोमीटर) तक के हिस्से में मजबूतीकरण और नवीनीकरण का कार्य करेगी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख अभियंता ने निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यादेश जारी किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि यह मार्ग वनांचल के निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बनने से ग्रामीणों और एटीआर आने वाले पर्यटकों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। यह सड़क लोरमी विधानसभा के 19 गांवों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अमरकंटक को भी सीधा जोड़ेगी, जिससे व्यापार और कृषि क्षेत्र को भी लाभ होगा। साव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में सड़कों के लिए राशि उपलब्ध करा रही है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर यह निर्माण कार्य अब शुरू होगा। सड़क मार्ग के कार्यादेश जारी होने पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिससे वनांचल में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *