मुख्य बातें

राजनांदगांव के स्विमिंग पूल में करंट से बच्चे की मौत: आक्रोशित-परिजनों ने बस हाउस रिसॉर्ट में लापरवाही का आरोप लगाया, चक्काजाम किया, कार्रवाई की मांग – Rajnandgaon News

राजनांदगांव के स्विमिंग पूल में करंट से बच्चे की मौत:  आक्रोशित-परिजनों ने बस हाउस रिसॉर्ट में लापरवाही का आरोप लगाया, चक्काजाम किया, कार्रवाई की मांग – Rajnandgaon News

राजनांदगांव के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनगटा स्थित ‘बस हाउस रिसॉर्ट’ में स्विमिंग पूल की लाइटिंग में उतरे करंट की चपेट में आने से 13 साल के यासीम खान की मौत हो गई। इस घटना ने रिसॉर्ट्स में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार बीती रात करीब 12:00 बजे हुआ। यासीम रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल के पास था। पूल की सजावट के लिए चारों ओर बिजली की झालरें और अन्य लाइटिंग लगाई गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी या खुले तारों के कारण करंट पानी और आसपास के स्टैंड्स में फैल गया। जैसे ही यासीम इन लाइटों के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद रिसॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सोमनी थाने पहुंचकर रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। विरोध स्वरूप, परिजनों ने जी.ई. रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर रिसॉर्ट मालिक को बचाने का आरोप भी लगाया। सड़क पर घंटों चले हंगामे के बाद, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की सोमनी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्य रूप से बिजली के तारों में अर्थिंग की समस्या, खुले तारों की मौजूदगी, पूल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में वॉटरप्रूफ लाइटिंग का उपयोग न होने और रिसॉर्ट प्रबंधन के पास वैध सुरक्षा ऑडिट प्रमाण पत्र की अनुपस्थिति जैसे बिंदुओं पर जांच कर रही है। सोमनी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। यदि प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में कोई भी चूक पाई जाती है, तो उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *