मुख्य बातें

चंडीगढ़ में सड़क की रिकार्पेटिंग का काम शुरू: लोगों को मिल सकेगी राहत; 5 साल पुरानी जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत – Chandigarh News

चंडीगढ़ में सड़क की रिकार्पेटिंग का काम शुरू:  लोगों को मिल सकेगी राहत; 5 साल पुरानी जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत – Chandigarh News

चंडीगढ़ के सेक्टर-35A में सड़क री-रिकार्पेटिंग कार्य शुरू हो गया है। वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेम लता ने इस विकास कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सेक्टर-35A की इन सड़कों का निर्माण करीब 5 वर्ष पहले हुआ था। समय के साथ सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हो गई थीं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासी लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग उठा रहे थे। क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिले पार्षद प्रेम लता ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सड़क रिकार्पेटिंग का काम शुरू करवाया गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। मौके पर SDO अमन कुमार, JE जगतार सिंह और सेक्टर-35 फूल मार्केट से जुड़े राजेश कुमार, धीरज, विजय कुमार और सुदामा बीट्टू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। रोजाना होती थी परेशानी स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्षद प्रेम लता का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सड़कें खराब होने के कारण रोजाना परेशानी होती थी, लेकिन अब रिकारपेटिंग कार्य पूरा होने के बाद आवाजाही आसान हो जाएगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा और इलाके की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *