मुख्य बातें

ब​ठिंडा में मूक बधिर ने की थी दोस्त की हत्या: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, गुस्से में मार डाला – Bathinda News

ब​ठिंडा में मूक बधिर ने की थी दोस्त की हत्या:  ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, गुस्से में मार डाला – Bathinda News

बठिंडा पुलिस ने माइसरखाना गांव के सोलर प्लांट के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही साथी ने शराब के नशे में विवाद होने के बाद की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी देहाती हरजिंदर सिंह सरां ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान धन्ना राम (निवासी राम नगर, बीकानेर, राजस्थान) के रूप में हुई है। धन्ना राम अपने साथी मनी राम के साथ पंजाब के गांवों में भेड़-बकरियां चराने के लिए आया हुआ था। शराब के नशे में हुआ खूनी विवाद पुलिस जांच के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को धन्ना राम और मनी राम ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनी राम, जो बोलने और सुनने में असमर्थ (मूक-बधिर) है, ने गुस्से में आकर धन्ना राम के चेहरे पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद उसने अपने परने (साफे) से गला घोंटकर धन्ना राम की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। साक्ष्य और गिरफ्तारी घटना की सूचना तब मिली जब ग्रामीणों ने सोलर प्लांट के पास खून से लथपथ शव देखा। थाना कोटफत्ता के प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रदीप सिंह के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनी राम को काबू कर लिया है। जांच में संस्थाओं का सहयोग इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के साथ-साथ नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सुमित महेश्वरी और अंश मेहता ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीएसपी सरां ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की अगली कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *