मुख्य बातें

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई: लखनऊ के लोकबंधु कॉलेज में क्षत्रिय समाज ने किया आयोजन – Lucknow News

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई:  लखनऊ के लोकबंधु कॉलेज में क्षत्रिय समाज ने किया आयोजन – Lucknow News

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती रविवार को लखनऊ के चिनहट स्थित लोकबंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा और संगठन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने क्षत्रिय समाज से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उसका समग्र विकास संभव नहीं है। वहीं, पवन सिंह चौहान ने शिक्षा और आपसी भाईचारे को समाज की प्रगति का सबसे बड़ा आधार बताया। महाराणा प्रताप शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक इस समारोह का आयोजन कॉलेज प्रबंधक शिव कुमार सिंह और क्षत्रिय चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह गहलोत ने की। आयोजन को सफल बनाने में देवी बख्श सिंह एडवोकेट, सुशील कुमार सिंह एडवोकेट और कमलेश कुमार सिंह परमार सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने वीर महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों का पालन करने की अपील की। मंच से समाज में एकता बनाए रखने और नई पीढ़ी को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *