मुख्य बातें

औरैया में 17 मई को होगा वैश्य समाज का सम्मेलन: प्रांतीय सम्मेलन को भव्य बनाने में जुटे पदाधिकारी – Auraiya News

औरैया में 17 मई को होगा वैश्य समाज का सम्मेलन:  प्रांतीय सम्मेलन को भव्य बनाने में जुटे पदाधिकारी – Auraiya News

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 10 मई 2026 को दोपहर 3 बजे श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नरायनपुर, औरैया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) ने की। इसमें 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया। परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में आयोजित होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई द्वारा किया जाएगा, जबकि नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष होंगे। आयोजन के अंतर्गत वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, नगर पालिका परिषद, औरैया के सभासदों और प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि जनपद के सभी वैश्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने वैश्य समाज के सम्मानित बंधुओं और महिला शक्ति से इस सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। बैठक में श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, विचित्र पहल सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, भाजपा नेता कपिल गुप्ता, शिक्षक अनूप गुप्ता, मनीष पुरवार हीरु, शेखर गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रशांत पोरवाल मोनू, सचिन कुमार पोरवाल, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, अनिल पुरवार, संजय अग्रवाल, आदित्य पोरवाल, विनोद कुमार पोरवाल, संजू पुरवार, हरिओम गुप्ता बॉस, सतीश चंद्र सहित लगभग आधा सैकड़ा वैश्य बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *