मुख्य बातें

मोगा में गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर: 2 युवक घायल, गांव जाते वक्त हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार – Moga News

मोगा में गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर:  2 युवक घायल, गांव जाते वक्त हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार – Moga News

मोगा जिले में बरनाला रोड पर गांव बुट्टर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसका ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव सैदोके निवासी जसवीर सिंह और बल्ल बहादर बाइक पर मोगा से गांव बुट्टर की ओर जा रहे थे। गांव बुट्टर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। समाजसेवा सोसायटी के सेवादारों ने पहुंचाए अस्पाल हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। राहगीरों ने समाजसेवा सोसायटी मोगा को इसकी सूचना दी। सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा ले गए। फिलहाल उनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस फरार वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *