मुख्य बातें

हरियाणा में 20 साल के पॉलिटेक्निक स्टूडेंट का सुसाइड: कुरुक्षेत्र में घर के बाड़े में जहर निगला, बार-बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगवाने से परेशान था – Kurukshetra News

हरियाणा में 20 साल के पॉलिटेक्निक स्टूडेंट का सुसाइड:  कुरुक्षेत्र में घर के बाड़े में जहर निगला, बार-बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगवाने से परेशान था – Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 20 वर्षीय पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट को 5 साल से शुगर की बीमारी थी। वो बार-बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगवाकर परेशान था। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे वो घर से बाहर आया और कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सरकारी और फिर कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल श्री बालाजी लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करनाल के निगदु के रहने वाले तनुज पाल के रूप में हुई है। तनुज पाल नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने तनुज के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया। बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… शुगर की बीमारी से परेशान था तनुज पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब तनुज पाल अपने घर पर मौजूद था। कुछ देर बाद घर से बाहर अपने बाड़े में चला गया था। करीब दो घंटे बाद लौटा तो उसने पानी पिया। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। उसकी हालत बिगड़ती देख परिवार उसे तुरंत CHC निगदु लेकर पहुंचा। परिजन बेटे को प्राइवेट अस्पताल लेकर आए यहां तनुज पाल की हालत गंभीर होने पर उसे परिवार कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल लेकर आया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान तनुज पाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह का पता चला फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि युवक की मौत पोस्टमार्टम से 12 से 24 घंटे पहले हुई है। उधर, पिता नितिन कुमार का कहना है कि बेटे ने गेहूं में रखने वाली दवा खाई है। दवा घर से लेकर बाड़े में गया था, जहां इसने दवा निगल ली। घर आया और पानी पिया। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। 5 साल से बीमारी से जूझ रहा था परिवार के मुताबिक, तनुज पाल करीब 5 साल से शुगर की बीमारी से जूझ रहा था। उसकी शुगर काफी ज्यादा बढ़ गई थी। उसका अलग-अलग अस्पताल में इलाज भी करवाया गया। तनुज को बार-बार इंसुलिन के इंजेक्शन लग रहे थे। इससे तनुज काफी कमजोर हो गया था। इस बीमारी के कारण मानसिक तनाव में था, जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा थाना निगदु के जांच अधिकारी SI पवन कुमार ने बताया कि परिवार को किसी पर कोई शक नहीं है। बीमारी के कारण तनुज पाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *