सोमवार को खैरथल-तिजारा एडिशनल एसपी जयासिंह ने महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम, हरसोली में बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी। जयासिंह ने सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, फेक न्यूज, ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। स्स्टाकूफ ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवाल पूछे, जिनका एडिशनल एसपी ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कार्यक्रम का समापन सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने के संदेश के साथ हुआ।
Source link
