मुख्य बातें

गयाी में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई: दो लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; सिविल लाइन थाना के सामने हादसा – Gaya News

गयाी में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:  दो लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; सिविल लाइन थाना के सामने हादसा – Gaya News

गयाजी शहर में सोमवार सुबह सिविल लाइन थाना के मुख्य गेट के सामने एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कोर्ट की ओर तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया। सिविल लाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई। 2 लोगों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *