मुख्य बातें

पुल से नीचे गिरी गाय- दबने से युवक हुआ घायल: ट्रेन की टक्कर से हुई थी घायल, एक गाय की मौत;ग्वारीघाट के पास हादसा – Jabalpur News

पुल से नीचे गिरी गाय- दबने से युवक हुआ घायल:  ट्रेन की टक्कर से हुई थी घायल, एक गाय की मौत;ग्वारीघाट के पास हादसा – Jabalpur News

जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही ट्रेन ने ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर घूम रही गाय को टक्कर मार दी, जिससे कि तीन में से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गई। घटना के दौरान एक गाय पुल से नीचे गिरी जो कि नीचे खड़े युवक पर गिरी, जिससे कि उसे गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पुहंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत इस स्थिति में नही है, जिससे कि वह कुछ बता पाए। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना देने के बाद की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात को ट्रेन जब जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही थी। जैसे रही ग्वारीघाट स्टेशन से पहले पुल के पास पहुंची,तभी तीन गाय को टक्कर मार दी,इस बीच एक गाय नीचे गिरी, जो को पुल के नीचे बाथरुम कर रहे युवक पर गिरी, जिसमें दबने उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में डायल 112 पुहंची, और फिर डायल 108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज भिजवाया गया। घटना के बाद नगर निगम का अमला भी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचा और घायल गाय को इलाज के लिए वेटनरी कालेज ले गया, जबकि एक मृत गाय को तिलवारा धाट के पास ले जाया गया। बताया जा रहा कि घायल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, जिस कारण से उसका नाम और पते की जानकारी नहीं लग पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *