बोकारो पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नया मोड़ बस स्टैंड से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 47 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। इस मामले में शामिल तस्करों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 9 मई की शाम पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को सूचना मिली थी कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित नया मोड़ बस स्टैंड से बस के जरिए गांजे की एक बड़ी खेप बिहार भेजी जाने वाली है। विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव के चबूतरे पर संदिग्ध अवस्था में रखे दो प्लास्टिक के बोरों की तलाशी ली। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि जांच के दौरान दोनों बोरों से 47 पैकेट में बंधा लगभग 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, तस्कर इसे बस के माध्यम से बिहार भेजने की तैयारी में थे। इस मामले में बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 89/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान दो संदिग्ध तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Source link
