मुख्य बातें

मंडी पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की: 529 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी कांगड़ा का रहने वाला – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की:  529 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी कांगड़ा का रहने वाला – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया और कुल 529 ग्राम चरस बरामद की। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पहले मामले में, पुलिस थाना औट की टीम ने गांव धलूट के दुर्गम क्षेत्र में लगभग 10 बिस्वा भूमि पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। मौके से कुल 3,220 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह, पुलिस थाना औट के तहत गांव धलूट में ही लगभग 9 बिस्वा भूमि पर अवैध अफीम की खेती पाई गई। यहां से 2,751 अफीम के पौधे बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया। इस मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वाहन से 264 ग्राम चरस जब्त चरस बरामदगी के पहले मामले में, एसटीएफ सेंटर रेंज मंडी बाजौरा कुल्लू और पुलिस थाना बल्ह की संयुक्त टीम ने नागचला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक टाटा ऐस वाहन से 264 ग्राम चरस जब्त की। इस मामले में जिला ऊना निवासी रविंद्र कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य कार्रवाई में, पुलिस चौकी पंडोह की टीम ने ट्रांजिट कैंप सयोगी के पास वाहन जांच के दौरान एक युवक अंशु को 265 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। अंशु परागपुर, जिला कांगड़ा का निवासी है। आरोपी ने पुलिस को देखकर अपने हाथ में पकड़ा बैग फेंक दिया था, जिसमें चरस थी। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *