मुख्य बातें

मोगा में 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा झुका: 50 परिवारों पर खतरा, लोगों ने लगाया प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप – Moga News

मोगा में 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा झुका:  50 परिवारों पर खतरा, लोगों ने लगाया प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप – Moga News

मोगा की टीचर कॉलोनी (अमनदीप एवेन्यू सोसायटी) में 11 हजार वोल्ट का एक बिजली का खंभा झुका हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों में बड़े हादसे का डर बना हुआ है। कॉलोनी के 50 से अधिक परिवार इस खतरे के साये में जी रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि खंभा काफी समय से झुकी हालत में है और कभी भी गिर सकता है। स्थानीय निवासी नायब सिंह गिल ने बताया कि इस संबंध में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि SDO, JE और XEN स्तर तक मामले की जानकारी पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने क्षेत्र के पार्षद कुलवंत चक्कीवाला को भी इस समस्या से अवगत कराया था। प्रशासन से लोगों ने की शिकायत हालांकि, लोगों का कहना है कि उनकी ओर से भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सोसायटी की ओर से हरी बिल्डर ने बताया कि कॉलोनी वासियों ने हर स्तर पर गुहार लगाई है, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग से केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खंभा गिरने से कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। जतिंदर पाल सिंह खोसा ने भी अधिकारियों की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कई बार मुद्दा उठाने के बावजूद समस्या बनी हुई है। समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय लोग बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *