मुख्य बातें

चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों से निकला धुआं: कोयले से लदी ट्रेन को बिरसिंहपुर पाली स्टेशन पर रोका; फायर ब्रिगेड को बुलाया – Umaria News

चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों से निकला धुआं:  कोयले से लदी ट्रेन को बिरसिंहपुर पाली स्टेशन पर रोका; फायर ब्रिगेड को बुलाया – Umaria News

शहडोल-कटनी रेलखंड पर स्थित बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन पर रविवार रात हड़कंप मच गया। कोयले से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बों से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। मालगाड़ी शहडोल से कटनी की ओर जा रही थी। मालगाड़ी के गार्ड की नजर डिब्बों से उठ रहे धुएं पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मालगाड़ी को बिरसिंहपुर पाली स्टेशन पर रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि मालगाड़ी के तीन डिब्बों से तेज गति से धुआं निकल रहा था। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। धुआं निकलने से रेलवे अलर्ट मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने डिब्बों पर लगातार पानी की बौछार कर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद धुआं निकलना बंद हुआ। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जांच और सुरक्षा परीक्षण के उपरांत मालगाड़ी को पुनः कटनी की ओर रवाना कर दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *