मुख्य बातें

बेटी बोली- निर्दोष थे मेरे पापा, मार डाला: वाराणसी में जम्मू तवी एक्सप्रेस में साइको किलर ने गोली मारी, आज होगा पोस्टमार्टम – Varanasi News

बेटी बोली- निर्दोष थे मेरे पापा, मार डाला:  वाराणसी में जम्मू तवी एक्सप्रेस में साइको किलर ने गोली मारी, आज होगा पोस्टमार्टम – Varanasi News

भोर में करीब तीन बजे मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से काॅल आती है। मैं काॅल रिसीव किया तो उधर से बताया गया कि मैं पुलिस से हूं, आपके पिता की गोली मार हत्या कर दी गई है। आप लोग वाराणसी स्टेशन पर आ जाइए। इतना सुनते ही मैं नींद से जागी। पहले तो विश्वास नहीं हुआ फिर पता चला कि सही घटना है। हम सिर्फ तीन बहनें हैं, मेरा कोई भाई नहीं था। जो थे वो मेरे पापा ही थे। मेरे पापा निर्दोष थी, चलती ट्रेन में उनकी हत्या कर दी गई। आखिरी उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, उन्हें क्यों मार दिया गया? उनकी गलती क्या थी? हम लोगों को न्याय चाहिए। यह कहना है मृतक विनेश साव की बड़ी बेटी प्रीति का। पहले पढ़िए कैसे और किसने की हत्या बिहार में गया जिले के बारा चट्‌टी तेतरिया गांव के रहने वाले विनेश साव (42 वर्ष) फुल्क चाट की दुकान लगाते थे। वह कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस से सीतापुर के नैमिषारण्य धाम जा रहे थे। उनके साथ पांच लोग थे। भीड़ होने वजह से चार लोग दूसरी बोगी में सवार हो गए तो विनेश दूसरी बोगी में बैठे। रविवार देर रात करीब 2 बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन से पहले ब्लॉक हट-B के पास ट्रेन पहुंची थी। उस समय विनेश टायलेट से निकल रहे थे। जैसे ही वह बाहर निकले, एक साइको किलर विरेंद्र ने गोली मारकार हत्या कर दी गई। मौका देखते ही वीरेंद्र ट्रेन से उतर गया। यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। रात 2:42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची तो शव को उतारा गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। “मुझे पापा घर लेकर जाने वाले थे” दरअसल, विनेश व परिवार के लोग जयगुरुदेव से जुड़े थे। नैमिषारण्य में जयगुरुदेव के सत्संग में सभी लोग शामिल होते थे। इसके बाद वहीं से दूसरे नंबर की बेटी विभा को 15 मई को लेकर वापस गया लौटने वाले थे। विभा ने बताया, मैं बहुत खुश थी जो पापा मुझे लेने के लिए आ रहे थे। लगा सुबह पापा सुबह आ जाएंगे लेकिन क्या पता कि पापा से मिलने के लिए मुझे पोस्टमार्टम हाउस आना पड़े। उसने कहा, ट्रेनों में यात्री सुरक्षित नहीं हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसकी जांच होनी चाहिए। इसमें सिर्फ हत्यारे ही नहीं बल्कि जो भी इसमें जिम्मेदार हों उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। आर्मी से रिटायर है हत्यारा साइको किलर दरअसल, जिसने विनेश की हत्या की उसकी कोई दुश्मनीं नहीं थी बल्कि वो एक साइको किलर है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। 6 महीन पहले ही वह आर्मी से रिटायर हुआ है। उसने करीब 26 घंटे में एक के बाद एक हत्या की गई। पहली हत्या रविवार सुबह करीब 7 बजे DDU-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में युवक को गोली मारकर की। दूसरी- रविवार रात 2 बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में विनेश साव की कर दी। इसके बाद चंदौली में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे प्राइवेट अस्पताल में घुसकर बेड पर लेटी मरीज की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर कर दी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *