मुख्य बातें

मंडी के लडभड़ोल में 2 दुकानों पर चोरों का धावा: कॉस्मेटिक शॉप, गिफ्ट सेंटर के ताले तोड़े; हजारों की नकदी और सामान उड़ाया – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी के लडभड़ोल में 2 दुकानों पर चोरों का धावा:  कॉस्मेटिक शॉप, गिफ्ट सेंटर के ताले तोड़े; हजारों की नकदी और सामान उड़ाया – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के मुख्य बाजार में देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक कॉस्मेटिक शॉप और एक गिफ्ट सेंटर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। कॉस्मेटिक दुकान के मालिक शिवम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से शहर से बाहर थे। चोरों ने उनकी दुकान के शटर का बाहरी कुंडा काटकर प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से 20,000 रुपये नकद चुरा लिए। शिवम के अनुसार, चोर लगभग 15,000 रुपये के विभिन्न हार (जिनमें 1 हजार, 2 हजार और 5 हजार रुपये कीमत वाले हार शामिल थे) और 50 से 60 हजार रुपये के सामान से भरा एक बड़ा कार्टन भी ले गए। गल्ले में पड़े कुछ खुले पैसे चोरों ने वहीं छोड़ दिए। दुकान खुलने पर ताला टूटा मिला चोरों ने पास के एक गिफ्ट सेंटर को भी निशाना बनाया। गिफ्ट सेंटर के मालिक मुनीश कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर उन्हें ताला टूटा मिला। जांच करने पर गल्ले से 20,000 रुपये नकद गायब मिले। मुनीश कुमार के अनुसार, चोर गल्ले में रखे उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चुरा ले गए। पुलिस ने दुकानदारों के बयान किए दर्ज चोरी की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सुराग जुटाने के लिए स्थानीय बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। लडभड़ोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *