मुख्य बातें

हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों ने लहराई तलवारें: पहले गाड़ी से टक्कर, बहस के बाद 2 लोगों पर हमला; 4 आरोपी हिरासत में लिए गए – Kullu News

हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों ने लहराई तलवारें:  पहले गाड़ी से टक्कर, बहस के बाद 2 लोगों पर हमला; 4 आरोपी हिरासत में लिए गए – Kullu News

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में पंजाब से आए पर्यटकों द्वारा कथित तौर पर तलवारें लहराने और स्थानीय लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति का हाथ कट गया, जबकि दूसरे के गाल पर गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, जश्नप्रीत और प्रीतपाल के रूप में हुई है। चारों युवक घूमने के लिए हिमाचल आए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें से दो युवकों ने तलवारें लहराई। पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब पंजाब के टूरिस्ट की गाड़ी से एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर पंजाब के दो युवकों ने तलवारें निकाल लीं और हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया और उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई, जबकि दूसरे व्यक्ति के गाल पर चोट आई। वायरल वीडियों में भी एक व्यक्ति तलवार के साथ नजर आ रहा है। बंजार में तनावपूर्ण माहौल घटना के बाद बंजार क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कुल्लू के सैंज थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि लोग देर रात करीब तीन बजे तक थाने में डटे रहे। हालांकि, यह मामला 10 मई की रात का है। मगर विवाद से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इसके बाद मामला तूल पकड़ रहा है और तलवारों के साथ हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस ने तलवारें बरामद की कुल्लू के सैंज थाना में जांच अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने विवाद के तुरंत बाद चारों युवकों को हिरासत में लिया। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तलवारें भी बरामद कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *