मुख्य बातें

रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला: कुरमन गांव के पास देर रात घटना, सिर धड़ से अलग मिला शव, जांच जारी – Godda News

रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला:  कुरमन गांव के पास देर रात घटना, सिर धड़ से अलग मिला शव, जांच जारी – Godda News

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कुरमन गांव के समीप सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना 28/15 पोल नंबर के पास हुई, जहां युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ पाया गया। मृतक की पहचान कुरमन निवासी दिलीप रजक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शव इतनी भयावह स्थिति में था कि उसका सिर धड़ से अलग हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक के हैं पांच बच्चे मृतक दिलीप रजक अपने पीछे पत्नी, पांच बच्चे दो बेटियां और तीन बेटे और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि उसकी पत्नी घरों में काम करके सहयोग करती थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और सहयोग की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *