मुख्य बातें

सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक की चार ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा-विकास की बड़ी सौगात, पहुंचविहीन गांवों तक पहुंचेगी पक्की सड़क – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक की चार ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन:  मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा-विकास की बड़ी सौगात, पहुंचविहीन गांवों तक पहुंचेगी पक्की सड़क – Ambikapur (Surguja) News

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को उदयपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। 14.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से पहुंचविहीन एवं दूरस्थ गांवांे तक पक्की सड़क बन जाएगी। मंत्री राजेश अग्रवाल ने क्षे4त्र के विकास के लिए इसे बड़ी सौगात बताया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास का आधार होती है। पहुंचविहीन गांव भी जुड़ेंगे पक्की सड़़कों से
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया, उनमें पीडब्ल्यूडी रोड से शंकरपुर खासपारा मोरनीपारा मार्ग का निर्माण प्रमुख है। लगभग 6.71 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगी। देवटीकरा रकेली से देवगढ़ देवटीकरा खासपारा मार्ग का निर्माण 2.20 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से रकेली, देवगढ़, देवटीकरा खासपारा सहित आसपास के ग्रामों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। खरसुरा मार्ग से फुलचुही पहुंच मार्ग निर्माण परियोजना पर 3.44 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इस परियोजना से दूरस्थ ग्रामों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं रिखी से करोंधी खुटरापारा मार्ग का निर्माण 2.27 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मंत्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उदयपुर विकासखंड में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा विकास की रफ्तार को नई मजबूती मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *