मुख्य बातें

सिरसा में पराली की गांठों में लगी आग: 7000 क्विंटल से ज्यादा स्टॉक, मालिक बोले-50 लाख का नुकसान, शक जताया – rania News

सिरसा में पराली की गांठों में लगी आग:  7000 क्विंटल से ज्यादा स्टॉक, मालिक बोले-50 लाख का नुकसान, शक जताया – rania News

सिरसा के रानियां में पराली की गांठों में भीषण आग लग गई। कुछ देर बाद रानियां और सिरसा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। गांव के 10-15 ट्रैक्टर भी आग पर काबू पाने में मदद कर रहे हैं, लेकिन देर शाम 8 बजे तक आग नियंत्रण में नहीं आ पाई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना खारिया-सिरसा रोड पर एक रिहायशी इलाके के नजदीक मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पराली की हजारों गांठें जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 और रानियां फायर ब्रिगेड को दी। इस आग में लगभग 7,000 क्विंटल पराली जल गई, जिसमें 40,000 गांठें शामिल थी। कुल मिलाकर करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। यह पराली जोधपिरया निवासी दुनीराम पुत्र चंद्रभान ने खरीदकर रखी थी। ऐसे में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। घरों तक आग पहुंचने से बची वहीं, यह आग खारिया से सिरसा रोड पर बनी एक कॉलोनी के पास लगी है, जहां 30 से 40 घर हैं। गनीमत रही कि अभी तक इन घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *