मुख्य बातें

जहानाबाद में बालू लदे ट्रक पर बरगद का पेड़ गिरा: घोड़ा अस्पताल के पास हाईवे पर हादसा हुआ, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित – Jehanabad News

जहानाबाद में बालू लदे ट्रक पर बरगद का पेड़ गिरा:  घोड़ा अस्पताल के पास हाईवे पर हादसा हुआ, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित – Jehanabad News

जहानाबाद शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। घोड़ा अस्पताल के पास हाईवे पर एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी एक बड़ी टहनी बालू से लदे एक ट्रक पर आ गिरी। इस घटना में ट्रक के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बच गए, हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। यह रोड शहर का एक व्यस्त रास्ता प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर लोगों और स्कूली बच्चों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। यह मार्ग शहर का एक व्यस्त रास्ता है, जिससे कई निजी स्कूलों की बसें और छात्र गुजरते हैं। यदि यह टहनी किसी स्कूल बस या राहगीर पर गिरती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी लेकर जा रहे थे तभी टहनी गिरी ट्रक मालिक पंकज कुमार ने बताया कि उनका ट्रक बालू लेकर जा रहा था, तभी बरगद की भारी टहनी उस पर गिर गई। उन्होंने बताया कि ट्रक में ड्राइवर और खलासी मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं। कुमार ने कहा कि वाहन को हुए नुकसान की भरपाई संभव है, लेकिन किसी व्यक्ति की जान जाने पर क्षति अपूरणीय होती। आसपास के क्षेत्रों में कई पुराने और जर्जर पेड़ घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई पुराने और जर्जर पेड़ हैं, जिनकी समय पर जांच और छंटाई नहीं की जाती। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पुराने पेड़ों की पहचान कर उनकी नियमित निगरानी और टहनियों की कटाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *