मुख्य बातें

VIP काफिलों पर ब्रेक, CM घटाएंगे गाड़ियां: 13 की जगह 8 वाहन, मंत्रियों के काफिले भी सीमित, वाहन रैलियों पर रोक; PM की अपील का असर – Bhopal News

VIP काफिलों पर ब्रेक, CM घटाएंगे गाड़ियां:  13 की जगह 8 वाहन, मंत्रियों के काफिले भी सीमित, वाहन रैलियों पर रोक; PM की अपील का असर – Bhopal News


भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब मंत्रियों और वीआईपी काफिलों में गाड़ियों की संख्या सीमित की जाएगी। साथ ही सरकारी दौरों और भ्रमण के दौरान रैलियों पर भी रोक रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को Z+ सुरक्षा श्रेणी प्राप्त है। इसी वजह से उनके काफिले में अब तक कुल 13 वाहन शामिल रहते थे। नए आदेश के बाद भोपाल में स्थानीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में अब सिर्फ 8 वाहन शामिल होंगे।

ईंधन बचत सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं- CM मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- राष्ट्रहित में ईंधन की खपत कम करना समय की जरूरत है। इसकी शुरुआत सरकार खुद करेगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी के साथ कार्यभार ग्रहण करेंगे। ईंधन बचत सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे सत्येंद्र भूषण

वहीं मंगलवार को भोपाल में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। हालांकि, उनके साथ समर्थकों का कार और बाइक काफिला भी नजर आया।

मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ तीन लोगों के साथ आए थे, बाकी लोग किस वाहन से पहुंचे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे।

जस्टिस साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे

मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी, मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने भी अपना कार्यभार संभाला। वहीं जबलपुर में जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे, जिसकी चर्चा पूरे दिन होती रही।

देखिए तस्वीरें…

नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से रवाना हुए।

नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से रवाना हुए।

भाजपा कार्यालय से निकलता वाहनों का काफिला।

भाजपा कार्यालय से निकलता वाहनों का काफिला।

भाजपा कार्यालय के सामने रोड पर सड़क जाम की स्थिति।

भाजपा कार्यालय के सामने रोड पर सड़क जाम की स्थिति।

जस्टिस डीडी बंसल 3 किमी साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे।

जस्टिस डीडी बंसल 3 किमी साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे।

वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल भी करीब 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- यह सोच गलत है कि हाई कोर्ट के जज साइकिल से नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, सभी लोगों को साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल की बचत करना चाहिए।

उन्होंने इसे पर्यावरण और देशहित से जुड़ा विषय बताया। वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से प्रेरित होकर साइकिल चला रहे हैं। इस दौरान हाई कोर्ट के कुछ कर्मचारियों ने भी बैग और टिफिन लेकर साइकिल से आने-जाने की पहल की।

ऊर्जा मंत्री ई-स्कूटी से पहुंचे मंत्रालय

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे।

ई स्कूटी के जरिए पंचानन भवन पहुंचे ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल के शिवाजी नगर स्थित अपने सरकारी आवास से ई स्कूटी के जरिए पंचानन भवन पहुंचे। लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण के पदभार ग्रहण में शामिल हुए। इसके बाद वे ई स्कूटी से ही मंत्रालय पहुंचे।

मंत्री ने भास्कर से कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित में पेट्रोल डीजल की बचत करने का आह्वान किया है। हमें वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण भी ठीक रखना है। इसका अनुसरण करें। मैं बाहर जिलों के दौरे पर जाऊंगा तो ट्रेन या कार का उपयोग करूंगा।

उन्होंने कहा- स्कूटी का उपयोग करूंगा। भोपाल, ग्वालियर में यदि अतिआवश्यक कार्य से जाना है तो कार का भी उपयोग करूंगा। लेकिन जहां तक संभव होगा ई स्कूटी का उपयोग करूंगा।

भाजपा विधायक के बेटे 200 गाड़ियों के साथ निकले

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे 200 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले। रील भी बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

कांग्रेस बोली- सत्ता में बैठे लोगों के लिए अलग नियम

कांग्रेस ने X पर लिखा—सौभाग्य सिंह ठाकुर को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उज्जैन से भोपाल तक गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला गया। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।

कांग्रेस ने कहा- एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता इस अपील की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। कांग्रेस ने इसे “जनता के लिए त्याग और सत्ता में बैठे लोगों के लिए अलग नियम” करार दिया।

सौभाग्य सिंह ठाकुर को मप्र पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाए जाने पर काफिला निकला।

सौभाग्य सिंह ठाकुर को मप्र पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाए जाने पर काफिला निकला।

भाजपा अध्यक्ष बोले- पीएम की अपील का असर हो रहा है

हेमंत खंडेलवाल बोले- पीएम की अपील का असर जरूर होगा

वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- पीएम की अपील का असर जरूर होगा। आज हमारे नेताओं ने ई-रिक्शा से जाकर इसकी शुरुआत की है। हालांकि, कुछ समर्थक जरूर गाड़ियों से आ गए थे।

हम अपील करेंगे कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता और नागरिक पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। सामान्य परिवहन का उपयोग करें। हमारा इंपोर्ट कम हो और डीजल-पेट्रोल का उपयोग सीमित रहे, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा विधायक ई-रिक्शा से सफर करते नजर आए

बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी भी सोमवार को ई-रिक्शा से सफर करते नजर आए।

बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी भी सोमवार को ई-रिक्शा से सफर करते नजर आए।

पीएम मोदी की अपील के बाद भोपाल दक्षिण-पश्चिम से बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी भी सोमवार को ई-रिक्शा से सफर करते नजर आए। सबनानी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन और कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाह के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने ई-रिक्शा से उनके दफ्तर पहुंचे।

…………………………………………………..

यह खबर भी पढ़ें

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।

पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *