मुख्य बातें

कोटा में करंट लगने से युवक की मौत: तार बांधते समय 20 फीट ऊंचाई से गिरा, लाइन चालू बताई – Kota News

कोटा में करंट लगने से युवक की मौत:  तार बांधते समय 20 फीट ऊंचाई से गिरा, लाइन चालू बताई – Kota News

कोटा में बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिसे इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास की है। युवक मोहन धनावा का रहने वाला था। जो निमोदा के पास चंद्रवला गांव में बिजली के पोल पर काम कर रहा था। बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने बताया मोहन आठवीं तक पढ़ा लिखा है। वो 10 साल से ठेकेदार के पास लाइट का काम करता है। वो थ्री फेज व सिंगल फ्रेज लाइनों का काम करता था। रोज सुबह 8-9 बजे घर से निकलता है। मंगलवार को भी सुपरवाइजर के साथ काम पर गया था। शाम को उसके करंट लगने की सूचना मिली। पता लगा मोहन चंद्रवला में लाइट का काम करने गया था। सुपरवाइजर बिजली के पोल के नीचे खड़ा था। जबकि मोहन को पोल पर चढ़ा रखा था। मोहन 11 केवी लाइन पर जंफर बांध रहा था। उसने उल्टे हाथ से लाइन को टच कर देखा लाइन चालू थी। उसे एकदम से करंट का झटका लगा और वो 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के वक्त मै कोटा मंडी में था। सूचना लगते तुरंत अस्पताल पहुंचा। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मोहन के दोस्त नरेंद्र योगी ने बताया कि हम साथ ही काम कर रहे थे। साइट पर काम खत्म होने पर हम निकल गए थे। सुपरवाइजर ने कहा था मैं दीगोद जा रहा हूं। मोहन को भी छोड़ दूंगा। काम खत्म होने के बाद भी सुपरवाइजर मोहन को वापस काम पर ले गया। उसके बाद हमको पता नहीं क्या हुआ। दीगोद थाना ASI शंभू दयाल ने बताया कि परिजनों ने काम करते समय करंट लगने से बिजली के पोल से गिरना बताया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *