तमिलनाडु विधानसभा में आज TVK सरकार का फ्लोर टेस्ट है। विजय को बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायक चाहिए। 234 सदस्यों की विधानसभा में TVK के पास 108 विधायक हैं (विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं)। TVK को कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन मिला है। यानी विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है। हालांकि मंगलवार को खबर आई कि AIADMK के 30 विधायकों का एक गुट विजय को समर्थन दे सकता है। AIADMK महासचिव एडप्पादी करप्पा पलानीस्वामी अपने विधायकों के साथ सुबह करीब 8.40 पर विधानसभा पहुंचे। AIADMK के एक नेता ने कहा कि सभी फैसले पलानीस्वामी ही लेंगे। सभी विधायक हमारे साथ ही रहेंगे। बहुमत हमारे पक्ष में है। चिंता की कोई बात नहीं है। AIADMK ने पार्टी के सभी 47 विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है, जिसमें कहा गया कि फ्लोर टेस्ट में TVK के खिलाफ वोट दें। जो विधायक पार्टी के निर्देश के खिलाफ काम करेंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दरअसल AIADMK के दो गुटों में बंटने की चर्चा है। एक गुट पलानीस्वामी का है, दूसरा सीवी षणमुगम का। तमिलनाडु में पॉलिटिकल हलचल की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link
